गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बैंकों की सघन जांच, संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसएसपी सुशील कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन बैंक जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न बैंकों में पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के दौरान बैंक परिसर, आसपास के क्षेत्रों तथा आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।