पीसांगन: पिसागन उपखण्ड में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ा, डॉग बाइट के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता
रविवार को शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ा, डॉग बाइट के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता पीसांगन क्षेत्र में आवारा और हिंसक कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोग घरों से बाहर निकलने तक में डर महसूस कर रहे हैं। बीते पांच महीनों में डॉग बाइट के 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं