बहराइच: जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान शुरू, सूचना ई-कवच पोर्टल पर होगी दर्ज
बहराइच जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 1 से 31 जुलाई तक चलेगा, जिसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लक्षणयुक्त व्यक्तियों की पहचान करेंगी और उनकी सूचना ई-कवच पोर्टल पर दर्ज करेंगी। इस दौरान सीएमओ सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।