बहराइच: विकास भवन सभागार में उद्योग बंधु समिति की हुई बैठक, सीडीओ ने व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
बहराइच विकास भवन सभागार में सीडीओ उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई। डीआईओ की ओर से मंगलवार शाम को जानकारी देते हुए बताया गया है कि विकास भवन सभागार में यह बैठक उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित की गई है। इस दौरान सीडीओ ने निर्देश दिए हैं कि व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण किए जाएं।