बहराइच: रेहुआ मंसूर में सांप के काटने से व्यक्ति की हालत गंभीर, इलाज जारी है
बहराइच के रेहुआ मंसूर थाना रामगांव निवासी मोहम्मद हनीफ को सोते समय सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर आए, जहां भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। हनीफ की हालत गंभीर बताई जा रही है, और डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। वही इलाज जारी है।