बहराइच: बहराइच पॉकसो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा
दीवानी न्यायालय स्थित विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह जानकारी जिला शासकीय अधिवक्ता पॉकसो कोर्ट संत प्रताप सिंह ने मंगलवार शाम को दी। उन्होंने बताया की घटना कोतवाली देहात क्षेत्र में वर्ष 2024 में हुई थी। इस मामले में कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया है।