बहराइच: कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर परशुराम सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
जिले में मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे परशुराम सेवा संस्थान के पदाधिकारीयो ने जमकर प्रदर्शन किया। वही नारेबाजी भी की, इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसकी जानकारी देते हुए पदाधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों एवं महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने और समाज में अराजकता फैलाने में संलिप्त अभियुक्तों पर कार्रवाई की मांग की।