वारासिवनी: स्टेशन में टहल रहे लोग और पुलिस की मुस्तैदी ने लौटाई माँ के चेहरे में मुस्कान, छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश पहुंच गया था बेटा
भिलाई छत्तीसगढ़ का 14 वर्षीय आर्यन वाल्दे मां की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया और ट्रेन से वारासिवनी पहुंच गया। रेलवे स्टेशन पर अकेले घूमते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वारासिवनी पुलिस ने बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर परिजनों से संपर्क किया कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आर्यन को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। मां ने किया आभार व्यक्त।