राघोपुर: वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार लीटर कच्चा जावा महुआ शराब नष्ट, 5 भट्ठियां ध्वस्त
वैशाली जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज़ी से जारी है। इसी क्रम में रूस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जफराबाद दियारा इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10,000 लीटर कच्चा जावा महुआ से बनी देशी शराब को नष्ट कर दिया।इस दौरान मौके पर चल रहे अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर छापेमारी कर पुलिस ने 5 भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया।