कोईलवर: डिवाइडर को तड़पाकर नो-एंट्री में घुसा ट्रक, कोईलवर थाना मोड़ का वीडियो हुआ वायरल
कोईलवर थाना क्षेत्र के थाना मोड़ के समीप एक ट्रक चालक द्वारा ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि ट्रक चालक डिवाइडर तड़पाकर नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। यह वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। जो बुधवार की सुबह करीब 8:00 बजे सामने आया ।