बालूमाथ: चंदली गांव में 3 दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए निकली विशाल कलश शोभायात्रा, कई गणमान्य लोगों ने लिया भाग
सोमवार को बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के मुरपा पंचायत अंतर्गत चंदली ग्राम के ढोठही टोला में तीन दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गाजे बाजे के साथ विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। जो यज्ञशाला मंडप परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम भ्रमण करते हुए बसरियागढ़ा नदी पहुंची।जहां वैदिक मंत्र के बीच उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं नेसंकल्पित जल उठाया l