भादरा। भिरानी थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत रोही साहुवाला से दलीप कुमार (28) निवासी हाल बाम्बलवास को अवैध टोपीदार बंदूक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर की गई।