कटंगी: अतिक्रमण पर नहीं हुई कार्रवाई, एसडीएम के पास पहुंची सेलवा गांव की महिलाएं
तहसील मुख्यालय कटंगी से सटी ग्राम पंचायत सेलवा की करीब 02 दर्जन से अधिक महिलाओं ने सोमवार को एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे से मुलाकात की और शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने की मांग रखी। 29 मई को महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए सेलवा-बड़गांव रोड़ पर स्थित ढोरफोड़ी और चरनोई की भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग रखी थी।