भादरा: फुटबॉल में हनुमानगढ़ को तीसरा स्थान दिलाने वाली सोनिया का ग्रामीणों ने किया स्वागत
नेठराना की खिलाड़ी सोनिया ने झालावाड़ में राज्य स्तरीय 17 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ टीम को तीसरा स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पैर में चोट के बावजूद शानदार प्रदर्शन कर टीम ने बीकानेर खेल अकादमी को 3-0 से हराया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों व विद्यालय परिवार ने सोनिया का स्वागत किया।