Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

*बारुण के महासंग्राम कोचिंग ने रचा इतिहास, पहले ही वर्ष में 21 छात्रों का सरकारी नौकरी में चयन।।* न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव 12.06.2026 बारुण (औरंगाबाद): केशव मार्केट, बारुण स्थित महासंग्राम (एम.एस.) कोचिंग, लाइब्रेरी एवं फिजिकल एकेडमी ने शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। संस्थान के *संचालक कुंदन कुमार सिंह* ने अपने अथक प्रयास और दूरदर्शी सोच के बल पर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सरकारी नौकरी की राह दिखाने का सफल कार्य किया है।। कुंदन कुमार सिंह, जो एक छोटे से कस्बे चुरा से निकलकर वर्ष 2014 से बारुण स्थित डी.एस. सेंट्रल स्कूल परिसर में कोचिंग का संचालन कर रहे हैं, ने शुरुआत में कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाना प्रारंभ किया था। बेहतर शिक्षण और उत्कृष्ट परिणामों के कारण विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का विश्वास लगातार बढ़ता गया। इसके बाद वर्ष 2018 में उन्होंने 11वीं एवं 12वीं (आई.एससी.) की कक्षाएं भी शुरू कीं, जहां भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुंदन कुमार सिंह ने 15 मई 2025 को एम.एस. डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की। यहां विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत बनाने के लिए नियमित क्विज, टेस्ट सीरीज और सेट प्रैक्टिस की व्यवस्था की गई, जिससे छात्रों में आत्मविश्वास और सफलता की नई उम्मीद जगी।। इस मेहनत का परिणाम यह रहा कि मात्र एक वर्ष के भीतर संस्थान के 21 छात्रों का चयन बिहार पुलिस, भारतीय सेना (आर्मी) एवं रेलवे जैसी प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में हुआ। इसके अतिरिक्त फिजिकल तैयारी के लिए संस्थान परिसर में गोला फेंक, गदा अभ्यास एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिसका लाभ छात्रों को मिला।। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्थान द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामप्रताप सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रामआशीष सिंह, डॉ सतेन्द्र कुमार शिक्षक सह बारुण उतरी जिला पार्षद पति, अजय कुमार, कामेश्वर प्रसाद, रवि कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।। समारोह के दौरान इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में संस्थान के टॉपर रहे सत्यम कुमार 466 अंक (पिता – शंकर गुप्ता, निवासी – केशोपुर) को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। संस्थान की ओर से उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक साइकिल भेंट की गई।। अपने संबोधन में अतिथियों ने महासंग्राम कोचिंग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल लाइब्रेरी और फिजिकल ट्रेनिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराकर संस्थान युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहा है। उन्होंने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए अन्य युवाओं को भी कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।। कार्यक्रम के अंत में संचालक कुंदन कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक प्रतिभाशाली छात्र को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान कर उसे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।।

Aurangabad, Aurangabad | Jun 13, 2026

MORE NEWS