बक्सर: जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश, 700 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
Buxar, Buxar | Jul 16, 2025 केंद्रीय चयन पर्षद अंतर्गत बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर चयन हेतु अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा बुधवार को 12 बजे मध्यान्ह से 2 अपराह्न तक ली गई. परीक्षा के सफल आयोजन एवं विधि व्यवस्था संधारण को ले जिला पदाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का बुधवार को 1 बजे अपराह्न मे निरीक्षण किया गया.