बक्सर: गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर डीएम एवं एसपी ने रामरेखा घाट पर किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Jul 16, 2025 जिले में बढ़ते गंगा के जलस्तर को देखते हुए जिला पदाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने रामरेखा घाट पहुंच गंगा के जलस्तर का जायजा लिया. रामरेखा घाट पहुंचकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले के मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. जिससे किसी भी तरह की विपरीत परिस्थिति से बचा जा सके.