बक्सर: बक्सर जिले में पुलिस के विशेष अभियान में 12 गिरफ्तार, ₹1 लाख 97 हजार का जुर्माना वसूला गया
Buxar, Buxar | Jul 16, 2025 जिले में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर जिला पुलिस द्वारा काफी सक्रियता दिखाई जा रही है. इस क्रम में अपराध नियंत्रण को ले बक्सर पुलिस द्वारा पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत जिले में कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी की गई. जिन्हें जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार लोगों में पोक्सो एक्ट के कांड में दो, पशु क्रूरता अधिनियम में एक गिरफ्तार है.