हरदोई: विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी ने ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Aug 20, 2024 विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि आवास योजना के लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण कराया जाये।अपात्रों को चयनित करने वाले जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाये।