कुचायकोट: उत्पाद विभाग ने बलथरी चेकपोस्ट पर शराब तस्करी के 51 मामलों में ज़ब्त 2128 लीटर शराब नष्ट की
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने शराब तस्करी के 51 मामले में जप्त 2128 लीटर शराब को विनष्टीकरण कर दिया गया। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार के द्वारा आज रविवार को सुबह 10 बजे दी गई। बताया गया कि 34 उत्पात थाना तो 17 पुलिस थाना के द्वारा जप्त कुल शराब 2128 लीटर को विनष्टीकरण किया गया।