महरौनी: महरौनी निवासी मिट्टी खनन के पट्टा धारक ने अवैध खन माफिया और उसके साथियों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया, वीडियो वायरल
महरौनी निवासी एक मिट्टी खनन के पट्टा धारक ने बताया कि क्षेत्र में कुछ अवैध खनन माफिया द्वारा उसके हाईवा चालकों से अवैध रूप से रंगदारी मांगी जा रही है। जब उसके हाईवा चालकों द्वारा रंगदारी देने से इनकार किया गया तो उक्त लोगों ने षड्यंत्र के तहत शिकायत दर्ज कराते हुए उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की मांग की है।