बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने छह शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस छह शराबियों को गिरफ्तार कर शनिवार 12 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसमें एक इंसेक्टर का भी पुत्र है,जो शराब पीकर शराबी को छुड़ाने के लिए पैरवी करने आया था। गिरफ्तार शराबियों में नजीर आलम,आलमगीर,परवेज आलम,लाल मोहम्मद,शत्रुघ्न कुमार व मनीष कुमार शामिल है। सभी का मेडिकल कराया गया,जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कारवाई हुई।