कामां: कामां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 315 बोर का अवैध देशी कट्टा सहित युवक को किया गिरफ्तार
कामां पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 315 बोर के अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी तासिम पुत्र उस्मान खान निवासी लड़डूका को कामां-चरण पहाड़ी मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देशन में की गई।मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।