चाचौड़ा: कलेक्टर ने श्रम और सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा बैठक में दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ने का आदेश दिया
Chachaura, Guna | Apr 16, 2026 गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 16 अप्रैल को कलेक्ट्रेट में श्रम और सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली। पात्र हितग्राहियों को लाभ देने, जिले के दिव्यांगों को स्वरोजगारों से जोड़ने योजना बनाने, संचालित पेंशन योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। 19-20 अप्रैल को होने वाले निशुल्क सीएम कन्या विवाहों की तैयारी के आदेश दिए।