दरभा: पैरी पखना गांव में कलेक्टर की चौपाल, हर महीने के तीसरे सोमवार को होगा स्वास्थ्य शिविर
Darbha, Bastar | Apr 9, 2026 बस्तर जिले के दरभा विकासखंड के सुदूर अंचल स्थित ग्राम पंचायत करका के पैरी पखना गाँव में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने गुरुवार को दोपहर 3 बजे चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इस गाँव तक पहुंचने के लिए कलेक्टर ने सुकमा जिले के बंकेपाल तक चारपहिया वाहन से यात्रा की।