मुरैना नगर: अम्बाह बायपास नरूआ के पास खेत में मिली एक्सपायरी सरकारी दवाइयां, युवक की सूचना से खुला बड़ा मामला
मुरैना के अम्बाह बायपास नरूआ क्षेत्र में खेत के पास भारी मात्रा में एक्सपायरी शासकीय दवाइयां मिलने से हड़कंप मच गया।गणेशपुरा निवासी राजेश प्रजापति ने काम के दौरान सुनसान इलाके में दवाइयों का जखीरा देखा और सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने दवाइयां कब्जे में लेकर जांच शुरू की।स्वास्थ्य विभाग को भी सूचना दी गई है। प्रारंभिक जांच में ये दवाइयां शासकीय बताई गईं।