बिजनौर में एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक किशोरी ने दबंगों के अश्लील मैसेज और छेड़छाड़ से तंग होकर स्कूल जाना छोड़ दिया है। आज रविवार को दोपहर करीब 2:00 बजे पीड़िता की मां ने बताया कि गांव के ही तीन दबंग युवक स्कूल जाते हुए उससे छेड़छाड़ करते हैं। तथा उसे अश्लील मैसेज और अश्लील रिकॉर्डिंग भेजते है। शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है