बड़ागांव धसान: विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर नहीं लगाया, तहसीलदार को ज्ञापन, प्रदर्शन की चेतावनी
ग्रामवासियों जनहित को ध्यान रखते हुए ग्राम ककरवाहा खास एवं इंदिरा नगर मे 48घंटे के भीतर नए ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से प्रारंभ करने की मांग की है इसी के संबंध में आज ग्राम वासियों ने तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया अन्यथा समस्त ग्रामवासी बाध्य होकर बड़ागांव धसान मे शांतिपूर्ण रूप से रोड जाम एवं प्रदर्शन करने के लिए तैयार होंगे