जहानाबाद: चोरी और शराब मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
जहानाबाद नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले तथा शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार दो अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद काको स्थित मंडल कारा भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को सोमवार शाम न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों और शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी है।