सागर नगर: शहर कांग्रेस सेवादल परिवार का मासिक ध्वज वंदन तीनबत्ती दुर्गा पंडाल में हुआ संपन्न
शहर कांग्रेस सेवादल ने सितंबर माह के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे तीनबत्ती स्थित एकता काली कमेटी के दुर्गा पंडाल में मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम नवरात्रि, बेटी दिवस और अंतिम रविवार के संयोग पर आयोजित हुआ, मुख्य अतिथि शिवांगी चौबे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी देशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।