कुछ तारीखें इतिहास में दर्ज नहीं होतीं, वे पीढ़ियों की स्मृतियों में दर्द बनकर जीवित रहती हैं...
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज डॉ प्रमोद कुमार माननीय मंत्री खान एवं भूतत्व विभाग तथा कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री सिवान के नेतृत्व में विभाजन की त्रासदी के पीड़ितों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके संघर्ष, साहस और बलिदान को नमन किया गया।
इसके उपरांत विकास भवन से कारगिल चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। कारगिल चौक पर जलती मोमबत्तियों से उस पीड़ा, विस्थापन और बिछड़ने की अनगिनत कहानियों को स्मरण किया गया। इस अवसर पर माननीय जन प्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारी के साथ जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारीगण एवं कर्मी, मीडिया बंधुगण, बच्चों एवं जिलावासियों की सहभागिता रहीम
एक मौन... हजारों स्मृतियाँ।
एक लौ... लाखों पीड़ितों को श्रद्धांजलि।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar #kaihar
1 views | Katihar, Bihar | Aug 14, 2026