इटावा: जसवन्तनगर इलाके में बेहोशी की हालत में मिले अज्ञात पुरुष को अस्पताल में भर्ती कराया गया, संबंधित थाने को सूचना दी गई
Etawah, Etawah | Dec 2, 2024 जसवन्तनगर इलाके में बेहोशी की हालत में मिले अज्ञात पुरुष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे जसवन्तनगर इलाक़े के सीएचसी से एक अज्ञात पुरूष बेहोशी की हालत में होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अज्ञात को अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है,वहीं इस मामले की जानकारी सम्बन्धित थाने को दे दी गई है।