सहार प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में मोहर्रम का पर्व श्रद्धा और शांति के साथ मनाया गया। प्रखंड के सभी गांवों में मस्जिद चौक से ताजिया जुलूस ढोल-नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। जुलूस के दौरान लाठी, डंडा और तलवार का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे देख ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।सजे-धजे ताजिया के साथ जुलूस मस्जिद चौक से निकलकर कर्बला तक पहुंचा।