बेतिया: जीएमसीएच बेतिया के पोस्टमार्टम हाउस के पास कई महीनों से जल जमाव की वजह से लोग परेशान #jansamasya
बेतिया में 1350 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जीएमसीएच बेतिया बिहार राज्य का एक प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान है, लेकिन इसकी व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं, मामला अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस से जुड़ा है, जहां बीते कई महीनों से गंभीर जलजमाव की समस्या बनी हुई है।