बेतिया: बेतिया में अचानक मरने लगी सागर पोखर की मछलियां मछुआरों ने कहा बारिश के कारण मरी मछलियां #jansamasya
बेतिया में आज 21 मई बुधवार दोपहर करीब 2 बजे नगर के सागर पोखर की मछलियां अचानक से मरने लगी, इस घटना से स्थानीय लोगों में किसी बीमारी का डर फैल गया, जब मछुआरों से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि बारिश हुई है, जिस कारण मछलियों की मौत हुई है, बारिश के बाद धूप भी निकल गया, जिस कारण यह मौसम मछलियों के लिए अनुकूलित नहीं रहा और मछलियां मर गई।