खुरई: किले के सामने पार्क के स्थान पर बनेगी चौपाटी,लोगों ने दिया सुझाव नगर में पार्किंग नहीं है,बेसमेंट में बनाई जाये पार्किंग
Khurai, Sagar | Nov 9, 2026 पुराने थाने को गिराकर नगर के बीच में पार्क बनाये जाने से लोगों को बड़ी खुशी हुई थी कि टहलने के लिए पास में जगह मिल गई, लेकिन नपा अब यहां 2 करोड़ की लागत से चौपाटी बना रही है, भले ही पार्क में आने वालों को पार्क हटने का मलाल है लेकिन एक सुझाव भी सोमवार शाम 6 बजे लोगों ने दिया है कि चौपाटी के बेसमेंट में पार्किंग बनाई जाये ताकि लोगों को यातायात में सुविधा मिले।