धौलपुर: जिला अस्पताल में ब्लास्ट व आग की मॉक ड्रिल, दमकल गाड़ियों के देरी से पहुंचने पर अधिकारियों ने जताई नाराजगी
जिला अस्पताल धौलपुर में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार को ब्लास्ट और आग लगने की स्थिति पर आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर आयोजित की गई। मॉक ड्रिल के दौरान जिला अस्पताल परिसर में अचानक ब्लास्ट और आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई, जिसके बाद राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।