बंजरिया: बंजरिया की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने गुरुवार को सीडीपीओ कार्यालय में लिखित आवेदन देकर पोशाक उठाव से किया इंकार
बंजरिया की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने गुरुवार को सीडीपीओ कार्यालय में लिखित आवेदन देकर पोशाक उठाव से इंकार कर दिया है। जिलाध्यक्ष कुमारी प्रियंका ने बताया कि जीविका द्वारा तैयार किया गया पोशाक साइज में काफी छोटा है। साथ ही नया कपड़ा का सिलाई टूटा हुआ है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को यह देना उचित नही होगा। क्योंकि इन कपड़ो की क्वालिटी व रंग भी काफी असामान्य है।