भिंड नगर: मप्र कांग्रेस प्रवक्ता ने महिला आरक्षण बिल पर बीजेपी सरकार को घेरा, कहा- लागू नहीं किया
भिंड मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने सोमवार शाम करीब 5:00 बजे कार्यालय से भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने कहा कि सितंबर 2023 में महिला आरक्षण बिल लोकसभा में सर्वसम्मति से पास हो चुका है, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है।स्वदेश शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शुरू से ही महिला विरोधी रही है और आज भी महिलाओं के सम्मान नही करती है