पीरो: पीरो में नामांकन के दौरान अवैध वसूली का आरोप, जांच के आदेश से मचा हड़कंप
Piro, Bhojpur | Apr 22, 2026 पीरो के प्लस टू उच्च विद्यालय, अगियांव बाजार में कक्षा 6 से 8 तक नामांकन को लेकर छात्रों ने गंभीर शिकायत की है। छात्रों का आरोप है कि नामांकन के नाम पर उनसे अवैध रूप से पैसे की मांग की गई।इस बात को लेकर छात्रों ने हंगामा किया और इसकी शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से की। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जांच कराने का आदेश दिया।