🚨 टैक्सी में चरस तस्करी, चुराह का युवक गिरफ्तार
चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टैक्सी चालक को 246 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
डीएसपी मयंक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस चौकी बनीखेत की टीम ने गोली जीरो प्वाइंट पर नाकाबंदी के दौरान टैक्सी नंबर HP01C-2178 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 246 ग्राम चरस बरामद होने पर चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुसैन (29) पुत्र जान मोहम्मद, निवासी गांव सार, डाकघर देहग्राम, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की गहन जांच जारी है।
एसपी विजय कुमार सकलानी ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
👉 युवाओं को नशे से बचाना समाज और प्रशासन दोनों की साझा जिम्मेदारी है।
Pahadi News Suneel Pahadi
#Chamba #Churah #DrugTrafficking #CharasSeized #HimachalPolice #Banikhet #NDPSAct #HimachalNews #PahadiNews #Highlight 🚔
Chamba, Chamba | Jun 19, 2026