जगदलपुर: जगदलपुर में यातायात पुलिस ने 30 गाड़ियां जब्त की, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मामला पंजीबद्ध
यातायात पुलिस ने शहर में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने बीते दिन मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ कार्रवाई की थी। अब फिर से तीन सवारी, बिना नंबर और मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर शिकंजा कसा गया है।इस अभियान के तहत लगभग 30 वाहनों को जब्त किया गया है।