हाथरस: चंदपा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपहृत युवती को पुलिस ने किया दस्तयाब, जिला अस्पताल में कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवती के अपह्त हो जाने पर परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी। परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। उसी क्रम में कार्यवाही करते हुए चंदपा कोतवाली पुलिस ने अपह्त हुई युवती को दस्तयाब कर जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है।