बदायूं: पुराने बस स्टैंड के पास एक युवक बेहोशी की अवस्था में मिला, परिजनों ने ₹40,000 और मोबाइल लूटने का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Aug 23, 2026 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र छचऊ गांव के रहने वाले 32 वर्षीय सत्यवीर पुत्र धीर पाल सिंह बेहोशी की अवस्था में पुराने बस स्टैंड के पास मिला। तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि सत्यवीर दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है और वह दिल्ली से रोडवेज बस के द्वारा बदायूं चला था। कि रास्ते में उससे ₹40000 और उसका मोबाइल लूट लिया।