घाघरा: घाघरा में भाजपा कार्यकर्ता के घर रुके पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय समस्याओं से हुए अवगत
Ghaghra, Gumla | Dec 19, 2025 बिशुनपुर से लौटने के क्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी घाघरा पहुंचे, जहाँ वे भाजपा कार्यकर्ता सुशीत गोस्वामी के आवास पर रुके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली।कार्यकर्ताओं ने कई जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया।