घाघरा: घाघरा ब्लॉक परिसर में राशन डीलरों को ई-पॉस मशीन का वितरण, एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Ghaghra, Gumla | Dec 18, 2025 घाघरा ब्लॉक परिसर के सभागार में जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय के कर्मियों द्वारा बिशुनपुर एवं घाघरा प्रखंड के राशन डीलरों के बीच नई ई-पॉस मशीन का वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी संबंधित राशन डीलरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, ताकि वे नई मशीन के माध्यम से राशन वितरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित कर सकें।