घाघरा: घाघरा पंचायत सचिवालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जल गुणवत्ता जांच को लेकर कार्यशाला आयोजित
Ghaghra, Gumla | Dec 18, 2025 घाघरा पंचायत सचिवालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत द्वितीयक जल जांच परीक्षण प्रशिक्षण सह एफटीके वितरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, नियमित निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना तथा जलसहियाओं की क्षमता का विकास करना था।