कासगंज: कलेक्ट्रेट पर बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक, डीएम ने RTE छात्रों के शत-प्रतिशत नामांकन के लिए दिए निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षा के अधिकार (RTE) से जुड़े छात्रों के शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।