अनूपपुर: जिले के सभी पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, राजस्व कार्य प्रभावित होने के आसार
मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार से अनूपपुर जिले के सभी पटवारी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। पटवारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपने बस्ते व राजस्व अभिलेख संबंधित तहसील कार्यालयों में जमा कर दिए। संघ ने कैडर रिव्यू, नियमित विभागीय परीक्षा, जज प्रोटेक्शन एक्ट में शामिल करने ।