संदेश: डीएम तनय सुल्तानिया का सख्त निर्देश, संदेश में नर्सरी कार्य में देरी बर्दाश्त नहीं
संदेश में चल रहे नर्सरी निर्माण कार्य को लेकर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सख्त रुख अपनाया है। संदेश प्रखंड में जारी निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बचे हुए कार्य को अविलंब पूरा किया जाए। डीएम ने शुक्रवार की शाम 4:00 करीब कहा कि नर्सरी निर्माण का कार्य अब अंतिम चरण में है और महज कुछ ही प्रतिशत काम शेष बचा है।